husband killed wife after 18 days of marriage in indore mp | MP News: 18 दिन पहले रचाई थी जिसके नाम की मेंहदी, उसी ने रेत दिया गला; सहमा देगी वजह

June 8, 2023

Indore Wife Murder: मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर के पास स्थित महू में एक पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके अलावा पति ने खुद को भी घायल कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि दोनों की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी. मौके पर पहुंचीं पुलिस (Police) ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. वहीं, घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. मर्डर की वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.


लाइव टीवी

Source link

Leave a Comment