
राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | जयपुर, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने रविवार को भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरिया में जनसंपर्क एवं जनसुनवाई की। श्री जाट ने इस दौरान मौजूद राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन विकास कार्य करवाए गए है।
श्री जाट ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव, ढाणी, कस्बे में अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समान अवसर व संसाधन उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता हैं।
इस अवसर पर उन्होंने ‘राजस्थान युवा महोत्सव के आयोजन की महत्ता को बताते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को निखारने, उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने एवं राज्य की लुप्त हो रही लोक कलाओं तथा संस्कृति के संवर्धन के लिए ‘राजस्थान युवा महोत्सव’ का आयोजन करने का जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संवारना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ने और तुरंत लाभ पहुंचाने के लिए कैंप भी आयोजित किए गए। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहें।
राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण जैसे सभी क्षेत्रों में करवाए गए बेहतरीन विकास कार्य- राजस्व मंत्री
Devki Nandan Upadhyay
August 14, 2023
[democracy id="1"]
बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया
Devki Nandan Upadhyay
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कवाई*
Devki Nandan Upadhyay
