नदबई
क्षेत्र के गांव भदीरा में प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अशोक जाटव की हत्या करने के मामलें में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला व उसके प्रेमी ननदेऊ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कैलाशचंद बैरवा के अनुसार मृतक युवक की पत्नी शीला जाटव व नगर थाना क्षेत्र के गांव रामरतन का नगला निवासी उसके प्रेमी ननदेऊ राधेश्याम जाटव को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों की मानें तो आरोपी महिला का करीब 15 साल से अपने प्रेमी ननदेऊ राधेश्याम जाटव से प्रेम प्रसंग चल रहा। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग होने की जानकारी महिला के पति को हो गई। जिसके चलते आरोपी महिला का पति शराब के नशे में आए दिन महिला से मारपीट करने लगा।
इसी से परेशान होकर 27 अगस्त की रात महिला ने अपने प्रेमी ननदेऊ को अपने घर बुलाया। जहां देर रात महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति अशोक जाटव की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मृतक युवक के पुत्र विवेक जाटव ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पडताल कर महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में लिया। बाद में जांच पडताल दौरान हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी ननदेऊ को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पति की हत्या का मामला, आरोपी महिला व प्रेमी गिरफ्तार
Devki Nandan Upadhyay
September 7, 2023
[democracy id="1"]
बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया
Devki Nandan Upadhyay
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कवाई*
Devki Nandan Upadhyay
