प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 काउंसलिंग कृषि एवं हिन्दी विषय के अनुपस्थित अथवा प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर

August 28, 2023

प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 काउंसलिंग कृषि एवं हिन्दी विषय के अनुपस्थित अथवा प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर

जयपुर,   राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के कृषि एवं हिंदी विषय की काउंसलिंग दौरान अनुपस्थित अथवा प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
आयोग सचिव ने बताया कि कृषि विषय की पात्रता जांच उपरांत प्रदान किए गए 2 अवसरों में भी अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 1 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। साथ ही कृषि एवं हिंदी विषय विषय के प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को भी सूचित किया जाता है कि, वे वांछित दस्तावेज 5 दिवस में आवश्यक रूप से प्रस्तुत कर देवें। उक्त दोनों विषयों के प्रोविजनल व अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूचियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए अभ्यर्थियों को जरिए एसएमएस भी सूचित किया जा रहा है। इस संबंध में अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों तथा समयानुसार वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल प्रोविजनल अभ्यर्थियों को अग्रिम चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी स्वयं की होगी।

Leave a Comment