पदयात्राओं को भामाशाह रामनिवास मीना ने दिया 31-31 हजार का सहयोग

August 21, 2023

पदयात्राओं को भामाशाह रामनिवास मीना ने दिया 31-31 हजार का सहयोग

नादौती। उपखण्ड क्षेत्र के गांव कैमा से गोवर्धनजी और पाल से बाण माता बहराउंडा सिकराय के लिए पदयात्रा को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधि लोकेश मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
समिति के पदाधिकारियों ने भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधिमंडल का माला व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर भामाशाह रामनिवास मीना की ओर से पदयात्रा के भंडारे में 31 हजार रुपए सहयोग के रूप मे प्रदान किए गए। इस अवसर पर बद्री पटेल राजोली, मुंशी पटेल मोरडा, बबलू महस्वा, देवेन्द्र महेंद्रवाडा, गोविंद चौधरी, सुनील सैन आदि सैकड़ों महिला-पुरुष पदयात्री उपस्थित रहे।
इसी प्रकार नादौती उपखण्ड क्षेत्र के गांव पाल से बाण माता बहराउंडा सिकराय के लिए पदयात्रा को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधि लोकेश मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति के पदाधिकारियों ने भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधियो का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर भामाशाह मीना की ओर से पदयात्रा समिति को 31 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुंशी पटेल मोरडा, बबलू महस्वा, देवेन्द्र बद्री पटेल राजोली आदि सैकड़ों महिला-पुरुष पदयात्री उपस्थित रहे।

Leave a Comment