राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़।टोडाभीम में एक थानाधिकारी के युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस बारे में युवक का आरोप है कि थानाधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे थप्पड़ मारा. इससे उसके कान पर चोट आई है. इस संबंध में थानाधिकारी ने कहा कि युवक अफवाह फैला रहा था, इसलिए एक्शन लेना पड़ा.दरअसल शनिवार को सुबह 11 के लगभग घाटी में निर्माण कार्य के दौरान नवनिर्मित घाटी की सुरक्षा दीवार भरभराकर गिर गई. तभी दीवार गिरने के बाद मजदूरों के दबने की आशंका के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान मौके पर पहुंचे टोडाभीम थानाधिकारी भीड़ को काबू करते दिखाई दिए. इसी दौरान ये वाकया हुआ. इस संबंध में एक युवक ने पुलिस पर अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया.
क्या कहना है युवक का: इधर पीड़ित युवक का भी बयान सामने आया है. युवक प्रहलाद मीना निवासी बझेडा टोडाभीम ने बताया कि घाटी गिरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा था. अन्य लोग भी खड़े हुए थे. तभी थानाधिकारी बृजेश मीना से कहा की यहां पर शायद दो-तीन लोगों के दबे होने की आशंका है. इसी दौरान थानाधिकारी भड़क गए और मेरे साथ मारपीट करते हुए गालीगलौच की. पीड़ित युवक का आरोप है कि थानाधिकारी के थप्पड़ मारने से उसके कान में चोट लगी है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद थाना अधिकारी ने बताया कि युवक अफवाह फैला रहा था. साथ ही घाटी में गिरने की आशंका थी. जिसके चलते पुलिस को एक्शन लेना पड़ा.
थानाधिकारी ने युवक को मारा थप्पड़ वीडियो आया सामने
Devki Nandan Upadhyay
September 9, 2023
[democracy id="1"]
बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया
Devki Nandan Upadhyay
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कवाई*
Devki Nandan Upadhyay
