चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर राज्यपाल ने दी बधाई

August 23, 2023

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर राज्यपाल ने दी बधाई

जयपुर,  राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रचने पर इसरो और समस्त देशवासियों को बधाई दी है।

उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा है कि पूरा देश आज इस सफलता से गौरवांवित महसूस कर रहा है। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के इस प्रयास को स्तुत्य बताते हुए कहा कि यह विकासमान भारत की बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Comment