नांगलशेरपुर में आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रधान सुरेशी मीना ने मांगा जन समर्थन

October 9, 2023

कैलाश सत्तावन टोडाभीम

ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर की अथाई पर सोमवार को बीसो विसा बस्ती नांगल शेरपुर के पंच पटेल युवा ग्रामीण एवं सर्व समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित हुई । बैठक में नांगलशेरपुर निवासी पूर्व प्रधान सुरेशी मीणा ने आगामी विधानसभा चुनावो में टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से बतौर महिलाओं उम्मीदवार अपनी दांवेदारी जताते हुए पंच पटेलो के साथ पूरी बस्ती से अपना जन समर्थन मांगा।

जिस पर यहां मौजूद पंच पटेलों ने कांग्रेस के टिकट का समर्थन करते हुए कहा कि नांगलशेरपुर से जो भी कैंडिडेट कांग्रेस का टिकट लाता है सर्व समाज के साथ पूरी बस्ती उसे कैंडिडेट के साथ तन मन से रहेगी इससे पूर्व ग्रामीण पंच पटेलों के द्वारा सत्तावन गोत्र की कुलदेवी मां भैरवी की सामुहिक रूप से पूजा अर्चना की गई तथा बैठक में मौजूद सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई।

1 thought on “नांगलशेरपुर में आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रधान सुरेशी मीना ने मांगा जन समर्थन”

Leave a Comment