शिव मन्दिर में भक्तों ने किया सहस्रघट रुद्राभिषेक ।

September 11, 2023

राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़।गंगापुर जिले के नादौती के कस्बा शहर के शान्ति नगर में स्थित शिव मन्दिर में भक्तों ने दूध से व जल से भगवान का अभिषेक किया।इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम आचार्य गोपाल शास्त्री ने पांच पंडितो के साथ यजुर्वेद के मंत्रों से पूजन करवाया। उसके बाद सैकड़ों भक्तों ने सहस्र घट रूद्राभिषेक किया।और ब्राह्मणों ने रूद्राष्टध्यायी का पाठ किया। इस अवसर पर मनोज सिंह चौहान ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव का अभिषेक किया।गजेन्द्र सिंह चौहान, कालीचरण पन्डित, देवकीनंदन दीक्षित,सजनी देवी ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।

Leave a Comment