इंदिरा रसोई की शुभारंभ पर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जिला कलेक्टर ने किया संबाद |

September 11, 2023
महिलाओ से संबाद करती गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर

राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़| नादौती.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वर्चुअल माध्यम से नादौती में इंदिरा रसोई का शुभारंभ हुआ|  इस मौके पर गंगापुर सिटी जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया भी मौजूद रही| कलेक्टर सहित चार दर्जन लोगों ने अपनी आईडी दिखाकर ₹8  का भुगतान कर रसोई का भोजन किया |रसोई में मीनू के चपाती दाल की सब्जी और  आचार परोसा  गया| जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार एवं गरीब जरूरतमंद लोगों के साथ आमआदमी  के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए | रसोई के बेहतर संचालन के निर्देश दिए इंदिरा रसोई का  महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है | इस दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र के संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं के साथ कार्यक्रमों की जानकारी दी | उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि बहादुर सिंह गुर्जर, सरपंच रमेश चंद कोली ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी , करौली सीईओ ऋषभ मंडल ,उप  जिलाकलेक्टर शिवराज

सिंह  मीणा,थानाधिकारी प्रदीप सिंह सिनसिनवारसहित उपखंड स्तर के सभी अधिकारी रहे मोजूद |

Leave a Comment