ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे केन्द्र

September 4, 2023

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे केन्द्र


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में आमजन और किसानों के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस योजना से राजस्थान के एक बड़े क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से लगातार मांग की जा रही है। केंद्र सरकार को शीघ्र ही ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करना चाहिए।

Leave a Comment