खिरखिड़ी पहुंची प्रधान कल्पना मीना,मृतक किशोरो के परिजनों को बंधाया ढांढस,की आर्थिक मदद।

August 30, 2023

कैलाश सत्तावन नांगलशेरपुर

 

ग्राम पंचायत मंडेरू के गांव खिरखडी में तीन किशोरो की हुई मौत से संपूर्ण क्षेत्र मे दुख की लहर है घटना के बाद जनप्रतिनिधि समाजसेवी लोग मृतको के परिजनों के पास पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं इसी कड़ी मे कल्पना मीणा प्रधान पंचायत समिति टोडाभीम व समाजसेवी भामाशाह पूर्व कमीश्नर टी आर मीना के द्वारा गांव खिरखडी व पाडली पहुंचकर मृतक किशोरो को श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को इस दुख की घडी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने एवं मृतकों की आत्मा शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।इस दौरान तीनों मृतक किशोरो के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है।

Leave a Comment