पुर्व विधायक हंसराम की पुण्यतिथी मनाई

August 25, 2023

पूर्व  विधायक हंसराम की पुण्यतिथी मनाई

राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़।नादौती कस्बा स्थित राजीव गांधी महाविद्यालय में शुक्रवार को करौली के भूतपूर्व विधायक हंसराज गुर्जर की 18वी पुण्यतिथि मनाई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य खुशीराम मीणा  निदेशक डॉ प्रदुमन सिंह ने बताया कि करौली परिपेक्ष के कुशल राजनेता, समाज सेवी, समाज सुधारक, करौली क्षेत्र के भगीरथ   हंसराज गुर्जर की 18वी  पुण्यतिथि महाविद्यालय परिसर में मनाई गई  निदेशक डॉ प्रदुमन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उनके चित्र पट पर  माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया डॉ  सिंह ने छात्र छात्राओं को बाबा हंस राम के आदर्शों पर चलने के लिए निर्देशित किया और कहा कि उन्होंने भैरो सिंह सरकार में मंत्री पद को ठुकराकर करौली को एक नया जिला बनवाने की मांग की थी उन्हीं के प्रयासों से आज करौली को जिले का दर्जा  व प्रशासनिक स्वरूप प्राप्त हुआ है स्वगीय हंसराम क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने में महारत रखते थे ,वे  त्यागी व्यक्तित्व के धनी थे वर्तमान समय में सभी छात्रों को उनके पद चिन्हों पर चलकर क्षेत्र में प्रदेश के विकास में भागीदारी निभानी चाहिए इसमौके पर रकम सिंह , श्रीराम खटाना ,केशव बोहरा , लक्ष्मण सिंह खटाना,मोहन सिंह  सहित सभी शिक्षकों के साथ  दर्जनो छात्र उपस्थित थे ।

 

Leave a Comment