जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासी सजग प्रहरी बन कर रहे योजनाओं का प्रसार आरती, कृष्णा और सनाकू देवी बने विजेता
राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ |जयपुर, सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ने से अब 5 सितंबर तक प्रदेशवासियों की रचनात्मकता देखने को मिलेगी। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंच रही है। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका भी मिल रहा है। पूरे उत्साह के साथ आमजन राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बनाकर सजग प्रहरी के रूप में सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
रविवार को जारी हुए गुरुवार 10 अगस्त के परिणाम में जहाजपुर, भीलवाड़ा की आरती कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर भरतपुर के कृष्णा कुंतल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार सिरोही की सनाकू देवी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासी सजग प्रहरी बन कर रहे योजनाओं का प्रसार आरती, कृष्णा और सनाकू देवी बने विजेता
Devki Nandan Upadhyay
August 14, 2023
[democracy id="1"]
बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया
Devki Nandan Upadhyay
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कवाई*
Devki Nandan Upadhyay
